योगी सरकार का बड़ा एक्शन:फर्म RCB इन्फ्राकॉन्स का टेंडर रद्द, 55 लाख की बैंक गारंटी जब्त, 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय परिसर में बन रहे बाल चिकित्सालय का निर्माण समय पर पूरा न करने पर यूपी सिडको ने निर्माण कंपनी RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त कर दिया है। एमडी संजीव सिंह ने की कार्रवाई यूपी सिडको के एमडी संजीव सिंह ने बताया कि फर्म ने फर्जी दस्तावेजों से पंजीकरण कराया था और निदेशक के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी छिपाई थी। इस पर फर्म को 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही 55 लाख रुपए की सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस गारंटी जब्त कर ली गई है। फर्म को दिया गया एडवांस पैसा भी वसूला जाएगा। अधिकारियों पर भी गिरी गाज इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सिडको के इंजीनियरों पर भी एक्शन हुआ है। मुख्य अभियंता केजी दुबे से पंजीकरण/नवीनीकरण का काम छीन लिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
पूर्व अधीक्षण अभियंता पंकज चोपड़ा (रिटायर्ड) पर फर्जी प्रपत्रों पर पंजीकरण और गलत टेंडर प्रक्रिया के लिए कानूनी कार्रवाई होगी।
तत्कालीन SE राजेश चौधरी, XEN मनीष कुमार श्रीवास्तव और AE धर्म शंकर त्रिपाठी पर बिना काम पूरा हुए पैसा रिलीज करने के आरोप में विभागीय जांच शुरू। अब DCU पैटर्न पर बनेगा अस्पताल सरकार ने साफ किया है कि बाल चिकित्सालय जनहित का सबसे जरूरी प्रोजेक्ट है। बचा हुआ काम अब DCU पैटर्न पर तेजी से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता (पूर्व) अरविंद कुमार निर्मल को नोडल अधिकारी बनाकर प्रयागराज में ही रहकर काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एमडी ने कहा कि प्रदेश भर में फर्जी अनुभव के आधार पर पंजीकृत अन्य फर्मों की भी जांच होगी। दोषी मिलने पर उन्हें भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)