संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह, प्रिंसिपल समीना अख्तर और मंदाकिनी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। निदेशक रंजन सिंह और चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने महापुरुषों के योगदान को अद्वितीय बताते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन और सादगी को ही सफलता की वास्तविक कुंजी बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश सेवा और राष्ट्र निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)