महिला बास्केटबॉल लीग में रोमांचक मुकाबले:चार मुकाबलों में टीमों ने दिखाया शानदार खेल, 3 अक्टूबर तक प्रतियोगिता

Oct 02, 2026 - 16:40
0
महिला बास्केटबॉल लीग में रोमांचक मुकाबले:चार मुकाबलों में टीमों ने दिखाया शानदार खेल, 3 अक्टूबर तक प्रतियोगिता
बुलंदशहर के अनूपशहर में उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबॉल लीग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी (पीपीईएस), अनूपशहर में आयोजित लीग में प्रदेश की पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार शाम और गुरुवार सुबह खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में परदादा परदादी बेटियों ने रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स को 44-42 से हराया। दूसरे मैच में अलीगढ़ वीरांगना ने शुभम स्मैशर्स को 44-21 से मात दी। तीसरे मुकाबले में परदादा परदादी बेटियों ने ट्रिपल टैक शक्ति को 53-44 से पराजित किया। वहीं चौथे मैच में शुभम स्मैशर्स मेरठ ने रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स को 50-41 से हराया। लीग में प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच मिल रहा है। प्रतियोगिता 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। आगामी मुकाबलों में भी टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User