बागपत में बस-टेंपो की साइड लगने पर विवाद:बस का बंपर टूटा, विरोध करने पर टेंपो चालक मारपीट को उतारू हुआ; लोगों ने शांत कराया

Oct 18, 2026 - 14:00
0
बागपत में बस-टेंपो की साइड लगने पर विवाद:बस का बंपर टूटा, विरोध करने पर टेंपो चालक मारपीट को उतारू हुआ; लोगों ने शांत कराया
बागपत। बागपत-दिल्ली अड्डे के समीप बस और टेंपो चालक के बीच साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराया। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, बालैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बस चालक बाबू देर रात मेरठ से बस में सवारियां भरकर बागपत आ रहे थे। जब वह बागपत-दिल्ली अड्डे के समीप पहुंचे, तो सवारियां उतारने के लिए बस रोकी। बताया गया कि सवारियां उतारने के बाद जैसे ही बस चालक ने बस आगे बढ़ाई, तभी सामने चल रही एक कार को ओवरटेक करके बस आगे निकली। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टेंपो चालक ने बस में साइड मार दी, जिससे बस का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक बाबू के मुताबिक, टेंपो की टक्कर से बस का बंपर टूटने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बात को लेकर टेंपो चालक उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों चालकों को अलग किया और विवाद को शांत कराया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल, बस और टेंपो के बीच हुए विवाद की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बागपत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर रहती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User