संत सौरभ के दर्शन पर पुस्तक विमोचन:वैश्विक शांति और मानवता का संदेश देती अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की 21वीं कृति जारी
नेपाल की सांसद बीना शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘हृदयदेखि हृदयसम्म — संत सौरभ र मानवताको सार्वभौमिक हृदय’ (अंग्रेजी शीर्षक: From Heart to Heart) का विमोचन किया गया। यह कृति धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवता, करुणा और वैश्विक सद्भाव के विचारों पर आधारित है। गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशंस और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन केंद्र, भारत द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की 21वीं कृति है। पुस्तक में भारत-नेपाल की सांस्कृतिक निकटता, हिमालय, राष्ट्रीय ध्वज और पारंपरिक स्थापत्य को दर्शाया गया है। यह कृति "विविध संस्कृतियां, एक मानवता" के संदेश के साथ दोनों देशों के बीच साहित्यिक व सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)