संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर पुस्तक का कवर जारी:इक्वाडोर की शिक्षाविद् ने लिखी शांति और सद्भाव की पुस्तक

Oct 08, 2026 - 10:13
0
संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर पुस्तक का कवर जारी:इक्वाडोर की शिक्षाविद् ने लिखी शांति और सद्भाव की पुस्तक
इक्वाडोर की शिक्षाविद् एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. यदीरा मोन्साराते की पुस्तक ‘PUENTE DE PAZ Y ARMONÍA — SANT SAURABH’ (ब्रिज ऑफ पीस एंड हार्मनी) का कवर पेज जारी किया गया। पुस्तक में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय साहित्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। कृति में शांति, मानवता, शिक्षा, सेवा, संवाद और अंतर-सांस्कृतिक सद्भाव जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। पुस्तक का केंद्रीय विचार विभिन्न समाजों और संस्कृतियों के बीच समझ, सम्मान और सहयोग के सेतु विकसित करना है। इसमें संत सौरभ के संदेश को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से जोड़ा गया है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। आयोजकों ने इसे शांति और मानवीय मूल्यों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कृति बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User