सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अयोध्या आएंगे:पवन पांडेय के कार्यक्रम में होंगे शामिल, करीब एक घंटे का रहेगा दौरा; राम मंदिर नहीं जाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या आएंगे। उनका दौरा करीब एक घंटे का रहेगा। वे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं जाएंगे। सपा प्रमुख इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ग्राम कृष्णापुर खानपुर पहुंचेंगे।में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के घर पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में गुरुवार की शाम को सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज भूषण पांडेय के नेवता पर अखिलेश यादव यहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में वह श्रीमद्भागवत कथा सुनेंगे और व्यास पूजन करेंगे। आयोजन में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने से धार्मिक कार्यक्रम के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में हैं। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। ऐसे रहेगा कार्यक्रम 3:20 बजे: अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से हेलीकॉप्टर रवाना 4:00 बजे: पुरसाए रामलीला मैदान हेलीपैड पर आगमन 4:10 बजे: कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना 4:20 बजे: कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद: सुविधानुसार प्रस्थान
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)