संतकबीर नगर में 44 दिन के मासूम की मौत:मां का आरोप- पड़ोसियों ने झोपड़ी में घुसकर गला दबाने की कोशिश की, केस दर्ज
संतकबीरनगर के डिघवा गांव में 44 दिन के नवजात की मौत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। शनिवार रात चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ, जिनमें एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियां और दामाद शामिल हैं। बच्चे की मां माधुरी ने आरोप लगाया है कि 5 अक्टूबर की रात पड़ोसी अवधराम, उनकी बेटियां और दामाद बबलू उनकी झोपड़ी में घुस आए। उन्होंने उनके 44 दिन के बेटे के मुंह पर कपड़ा डालकर गला दबाने की कोशिश की।
माधुरी के मुताबिक, उनकी नींद खुलने पर आरोपी भाग गए। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 4 अक्टूबर को भी पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था। दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)