यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से बाप-बेटे की मौत, हाथरस में दोनों के ऊपर से निकला पहिया

Oct 10, 2026 - 09:56
0
यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से बाप-बेटे की मौत, हाथरस में दोनों के ऊपर से निकला पहिया
हाथरस में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे मौत को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में फंसकर बाइक 50 मीटर तक घिसटती गई, जिससे आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, तब तक बाइक जलकर रख हो गई थी। दोनों शवों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर सासनी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर बृजभूषण केस में 28 अक्टूबर को सुनवाई, महिला पहलवानों की अपील पर दिल्ली पुलिस ने मांगा समय महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दोनों कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने अपील पर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जबकि बृजभूषण की ओर से भी गुरुवार को जवाब दाखिल नहीं किया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान जज दिग्विनय सिंह ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि वह इस मामले में अपील करेगी या नहीं। इस पर पुलिस की ओर से कहा गया कि जवाब देने से पहले संबंधित अधिकारियों से आंतरिक चर्चा करनी होगी। पुलिस ने इसके लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User