सोनभद्र कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:डीएम ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, 7 क्षय रोगियों को बांटी पोषाहार पोटली

Oct 02, 2026 - 12:49
0
सोनभद्र कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:डीएम ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, 7 क्षय रोगियों को बांटी पोषाहार पोटली
सोनभद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम' का सामूहिक गायन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया। डीएम बोले- गांधी पूरी दुनिया की धरोहर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की धरोहर हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश देते हैं। डीएम ने कहा कि गांधीजी के संघर्ष और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम किया जाए। उन्होंने गांधीजी के स्वच्छता के प्रति विशेष आग्रह का उल्लेख करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल की नियमित साफ-सफाई को प्राथमिकता देने और आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा। 7 क्षय रोगियों को बांटी पोषाहार पोटली गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित सात क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली वितरित की। इनमें जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ, रीता देवी, रामाशंकर विश्वकर्मा, कन्हैया यादव, शांति देवी और किरन देवी शामिल रहीं। ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट आकांक्षा गौतम, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User