सोनभद्र में बालक को सांप ने डसा, मौत:पिता के साथ खेत में मिर्च तोड़ रहा था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में मंगलवार शाम सांप के काटने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। बुधवार सुबह परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। डोरिया गांव निवासी पीयूष कुमार मौर्या मंगलवार शाम अपने पिता अवधेश मौर्या के साथ खेत में मिर्च तोड़ रहा था। इसी दौरान मिर्च के पौधे में बैठे सांप ने पीयूष को डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए वैनी अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी प्रभारी रोहित सिंह पटेल ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान मंगलवार रात पीयूष की मौत हो गई। बताया गया कि परिजनों ने बच्चे की हालत में सुधार की उम्मीद में झाड़-फूंक भी करवाई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में पीयूष का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)