सोनई में राम बारात निकली गई:जनकपुरी में हुआ जोरदार स्वागत सत्कार, चारों भाइयों की उतारी गई आरती
मथुरा के सोनई में 87वें रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार शाम प्रभु श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। शाम 6 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई बारात में चारों भाइयों के साथ देवगण और ऋषियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात के दौरान श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। बारात हाथरस रोड, थोक वृंदावनी, थोक कमल और ज्ञान होते हुए जनकपुरी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। जनकपुरी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां पहुंचने पर राजा जनक ने प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती उतारकर बारात की अगवानी की और सभी का सम्मान किया। आयोजन के तहत जनकपुरी में प्रीतिभोज की व्यवस्था भी की गई। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता सीता और प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के विवाह का कार्यक्रम निर्धारित था। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)