गोरखपुर विवि में छात्रों का प्रदर्शन:जातीय उत्पीड़न पर भड़के छात्र नेता, कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश राय पर अनुसूचित जाति के कर्मचारी के साथ कथित जातीय उत्पीड़न, अभद्रता एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोपों को लेकर अम्बेडकरवादी छात्रसभा ने कड़ा विरोध जताया है। घटना से संबंधित सीसीटीवी वीडियो वायरल होने और पूर्व में ज्ञापन देकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है। अम्बेडकरवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करे। साथ ही विधि विभाग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की लंबित मांग को तत्काल पूरा किया जाए। छात्र नेता शिव शंकर गौड़ ने कहा कि जातीय भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ सभी सामाजिक न्याय समर्थक संगठनों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। प्रशासन को बिना देरी किए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)