सोनिया गांधी ने पहली बार बनाया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट:नई किताब का वीडियो कवर शेयर किया; प्रियंका ने खिलाई मिठाई, अभी 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

Oct 22, 2026 - 11:29
0
सोनिया गांधी ने पहली बार बनाया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट:नई किताब का वीडियो कवर शेयर किया; प्रियंका ने खिलाई मिठाई, अभी 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो कवर शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। वीडियो में प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं। सोनिया ने पोस्ट में लिखा कि नमस्कार, मैं अपनी किताब आप सभी के साथ साझा करके खुश हूं। यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। गुरुवार सुबह 11 बजे तक सोनिया गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। वहीं, सोनिया गांधी अपने अकाउंट से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडियन नेशनल कांग्रेस को फॉलो कर रही हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User