सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप में भारतीय स्विमर जापान से डिपोर्ट:पैरा एशियाड में हिस्सा लेने गया था, PCI आजीवन प्रतिबंध पर विचार कर रही

Oct 22, 2026 - 08:50
0
सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप में भारतीय स्विमर जापान से डिपोर्ट:पैरा एशियाड में हिस्सा लेने गया था, PCI आजीवन प्रतिबंध पर विचार कर रही
भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद जापान से डिपोर्ट कर दिया गया है। मामला एशियन पैरा गेम्स के दौरान सामने आया। भारतीय दल के एक सूत्र के मुताबिक कथित घटना उस होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा स्विमिंग टीम ठहरी थी। आरोप है कि घटना के समय एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी शेख के कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान कथित यौन दुर्व्यवहार की घटना हुई। शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लग सकता है पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शेख पर आजीवन बैन लगाने पर विचार कर रही है। इस मामले के बाद भारत के एशियन पैरा गेम्स दल पर भी सवाल उठे हैं। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User