मंत्री राजभर बोले- आजम को अखिलेश यादव ने जेल भिजवाया:आगरा में विपक्ष के खिलाफ पोस्टर लगे, राहुल को जिन्ना का एजेंट बताया

Oct 22, 2026 - 11:40
0
मंत्री राजभर बोले- आजम को अखिलेश यादव ने जेल भिजवाया:आगरा में विपक्ष के खिलाफ पोस्टर लगे, राहुल को जिन्ना का एजेंट बताया
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की रामपुर जेल में आजम खान से हुई मुलाकात पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक चुनावी जुमला है। जब आजम इतने लंबे समय से जेल में बंद हैं, तो अखिलेश पहले उनसे मिलने क्यों नहीं गए?" राजभर ने कहा, "आज जब चुनाव सिर पर हैं, तब वह मिलने जा रहे हैं। वह मुसलमानों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह आजम के बहुत अच्छे रहनुमा हैं, लेकिन वह यह भूल गए कि आजम को जेल भिजवाने वाले खुद अखिलेश हैं। सपा सरकार के कारनामों की वजह से ही वह जेल में हैं। सरकार आजम ने बनवाई, रुपए अखिलेश ने कमाए और जेल आजम को जाना पड़ा। इधर, आगरा में विपक्षी नेताओं के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं की तस्वीरें हैं। इसके साथ ही लिखा है- 'देश के गद्दार और जिन्ना के एजेंट'। पोस्टर पर 'योगी यूथ ब्रिगेड, आगरा' लिखा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User