सपा का बिजनौर में मतदाता अधिकारों को लेकर प्रदर्शन:विकास भवन में धरने पर बैठे कार्यकर्ता, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
बिजनौर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मतदाता अधिकारों पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं। करीब एक बजे विकास भवन पहुंचकर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने संविधान के आर्टिकल 326 का पाठ किया। सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार अहम है और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता जरूरी है। पार्टी दफ्तर से विकास भवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने किया। उनके साथ सांसद रुचि वीरा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सपा ने कहा कि वे जनता और मतदाताओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। सांसद रुचि वीरा ने बीजेपी पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार और बंगाल के चुनावों में चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने और मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि चुनाव रद्द हों और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उधर जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा की ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तीफे की मांग को लेकर लिए पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में खुशनूद खान, रफी सैफी, डॉ. रमेश तोमर, अहमद खिजर, अखलाक पप्पू, राहुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रागीब हुसैन, शहजादा नईम उल हसन, स्वाति वीर, शमशाद अंसारी और प्रमोद प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)