सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला:चित्रकूट में पुलिस से झड़प, बुझाने के दौरान पुलिसकर्मी झुलसे; 27 पर FIR

Oct 07, 2026 - 19:59
0
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला:चित्रकूट में पुलिस से झड़प, बुझाने के दौरान पुलिसकर्मी झुलसे; 27 पर FIR
चित्रकूट में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, पुतला बुझाने की कोशिश के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए। 15 नामजद, 12 अज्ञात पर मुकदमा सदर कोतवाली प्रभारी अभय राज सिंह ने बताया कि मामले में सूरज पटेल, नरेंद्र यादव और मानसिंह पटेल समेत 15 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 7 बजे यह कार्रवाई की। वीडियो से हो रही पहचान पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User