आजमगढ़ में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा चाइल्ड केयर सेंटर सील:4 बेड का NICU मिला, 2 बच्चे भर्ती थे; दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया
आजमगढ़ के बिलरियागंज बाजार में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ओम चाइल्ड केयर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। बुधवार को शिकायत मिलने के बाद टीम ने अस्पताल की जांच की। मौके पर कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। जांच में अस्पताल के अंदर 4 बेड का NICU चलता मिला। इसमें दो बच्चे भर्ती थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले दोनों के परिजनों को अस्पताल की स्थिति बताई। उनकी सहमति के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ओम चाइल्ड केयर को सील कर दिया गया। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा को अस्पताल के बिना रजिस्ट्रेशन चलने की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर डिप्टी सीएमओ और निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल के जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण की स्थिति देखी गई। टीम को अस्पताल बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन के चलता मिला। मौके पर कोई डॉक्टर भी नहीं था। दोनों बच्चों को दूसरे अस्पताल भेजा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों को परिजनों की सहमति से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। विभाग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की कैजुअल्टी या जनहानि नहीं हुई। बच्चों को सुरक्षित शिफ्ट कराने और जांच पूरी करने के बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। बिना रजिस्ट्रेशन अस्पतालों पर होगी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ और निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी डॉ. मोहनलाल के साथ पटल सहायक धीरेन्द्र कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि जिले में बिना रजिस्ट्रेशन या तय मानकों के खिलाफ चल रहे निजी अस्पतालों और चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। मरीजों की सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)