सपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर किया जागरूक, चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप
देवरिया में बरहज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार दोपहर 2 बजे सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा निकाली गई। यात्रा रेलवे तिराहे से शुरू हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीआरडी पीजी कॉलेज के आश्रम गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के प्रति जागरूक किया गया। दुकानदारों और छात्रों से किया संवाद यात्रा के दौरान विजय रावत ने दुकानदारों, छात्रों और आम लोगों से संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बूथ स्तर पर निगरानी की अपील विजय रावत ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक बूथ पर निगरानी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर पर अभियान चलाने का आह्वान किया। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करने की बात कही। छात्र और नौजवान भी हुए शामिल यात्रा में छात्र, नौजवान, दुकानदार और सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान विकास कुमार, राजेश जायसवाल, रामसिंगार तिवारी, अजय सिंह, अमित प्रधान, पतरू यादव, राहुल सिंह, भवन कुशवाहा और अनिल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)