गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान:सूर्य घर योजना से किसान सम्मान निधि तक, प्रदर्शनी में योजनाओं की दी जानकारी
गाजियाबाद में ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत सूचना व जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन CDO कुमार सौरभ और पूर्व महापौर आशु वर्मा द्वारा किया गया। बैनरों एवं प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। प्रदर्शनी में PM नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के तहत चलाए गए ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई। DIO योगेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी में लगाए गए बैनरों के माध्यम से दर्शकों को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदर्शनी में विशेष रूप से 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महापुरुषों का सम्मान, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)