सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल भाजपा में शामिल:गाजीपुर में एक दिन पहले दिया था इस्तीफा, बोलीं- अपने पुराने घर में आ गई हूं

Oct 12, 2026 - 14:12
0
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल भाजपा में शामिल:गाजीपुर में एक दिन पहले दिया था इस्तीफा, बोलीं- अपने पुराने घर में आ गई हूं
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने रविवार शाम 5 बजे सपा से इस्तीफा दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने घर में आ गई हैं। शहर के सरजू पांडेय पार्क में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उनका स्वागत किया। संगीता बलवंत ने विभा पाल को गदा और पार्टी का गमछा भेंट किया, जबकि ओमप्रकाश राय ने पुष्पगुच्छ और भाजपा का गमछा देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। विभा पाल ने बताया कि सपा में भी उन्हें सम्मान मिलता था और कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने भाजपा को अपना पुराना घर बताया। एक दिन में सपा से इस्तीफा और भाजपा में वापसी से जिले की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User