सपा ने भाजपा पर सरकारी-तंत्र से चुनाव जीतने का आरोप:बागपत में बैठक कर निष्पक्ष चुनाव की मांग, बिहार-बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल

Oct 02, 2026 - 18:20
0
सपा ने भाजपा पर सरकारी-तंत्र से चुनाव जीतने का आरोप:बागपत में बैठक कर निष्पक्ष चुनाव की मांग, बिहार-बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल
बागपत में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और सपा नेता बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में फर्जी वोट तैयार कर रही है। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर जीतने का आरोप लगाया। सपा ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में भी ऐसे चुनाव नहीं होने देंगे और इसका विरोध जारी रहेगा। इस मामले को लेकर बागपत से लखनऊ तक प्रदर्शन किया जाएगा। सपा नेता बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि वोट की धांधली होने पर प्रदर्शन कर सबक सिखाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User