सपा ने जगदेव सिंह को बनाया प्रदेश सचिव:पहले हटाया था जिलाध्यक्ष पद से, कार्यकर्ताओं में थी नाराजगी

Sep 30, 2026 - 07:08
0
सपा ने जगदेव सिंह को बनाया प्रदेश सचिव:पहले हटाया था जिलाध्यक्ष पद से, कार्यकर्ताओं में थी नाराजगी
समाजवादी पार्टी (सपा) ने पीलीभीत में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को शांत करने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' को प्रदेश सचिव बनाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार रात 9 बजे इसका आदेश जारी किया। कुछ दिन पहले सपा ने जगदेव सिंह जग्गा को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर धर्मेश गंगवार को नया जिलाध्यक्ष बनाया था। इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज थे। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी में विरोध शुरू हो गया था। कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे भी दिए। उनका आरोप था कि जग्गा की मेहनत को नजरअंदाज किया गया। बढ़ती गुटबाजी और इस्तीफों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को दखल देना पड़ा। कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत करने के लिए जगदेव सिंह जग्गा को प्रदेश सचिव बनाया गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से सपा ने जिले में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User