पीलीभीत में खनन अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जी ई-फार्म:86 फर्जी ई-फार्म जारी कर सरकारी राजस्व को पहुंचाया नुकसान

Sep 30, 2026 - 07:08
0
पीलीभीत में खनन अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जी ई-फार्म:86 फर्जी ई-फार्म जारी कर सरकारी राजस्व को पहुंचाया नुकसान
पीलीभीत में जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) की सरकारी पोर्टल आईडी हैक हुई। साइबर अपराधियों ने 86 फर्जी ई-फार्म 'सी' जारी किए। 1290 सिक्योरिटी पेपर भी बिना अनुमति आवंटित कर मिट्टी-खनिज परिवहन की फर्जी एंट्री दर्ज हुई। डीएमओ प्रांजुल सिंह ने बताया, उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी तकनीकी छेड़छाड़ से लॉगिन स्क्रीन पर ऑटो-फिल हो रहा था। धोखाधड़ी का खुलासा 23 सितंबर को विभागीय समीक्षा में हुआ। जांच में एमके सिंह (अभयपुर जगतपुर, अमरिया) के नाम से संदिग्ध एंट्री मिलीं। लाइसेंस संख्या 498 (अवधि 2 जनवरी 2020-5 मई 2027) दर्ज थी। 1290 सिक्योरिटी पेपर 3 रुपये प्रति पेपर पर आवंटित दिखाए गए, जबकि वास्तविक मूल्य 4.19 रुपये प्रति पेपर है। इन फर्जी परिवहन पत्रों से अवैध खनन-परिवहन हुआ, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User