सपा ने MLC चुनाव से पहले 2 प्रत्याशी बदले:राम प्रकाश गुप्ता और कमलेश यादव का टिकट कटा; शिक्षक नेता आकाश अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी

Oct 03, 2026 - 14:03
0
सपा ने MLC चुनाव से पहले 2 प्रत्याशी बदले:राम प्रकाश गुप्ता और कमलेश यादव का टिकट कटा; शिक्षक नेता आकाश अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों से पहले सपा ने अपने दो प्रत्याशियों में बदलाव किया है। सपा ने आगरा मंडल से पूर्व में घोषित उम्मीदवार राम प्रकाश गुप्ता का टिकट वापस ले लिया है। उनकी जगह हाल ही में पार्टी में शामिल हुए निवर्तमान शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। आकाश अग्रवाल की शिक्षकों और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मैदान में उतारने का फैसला लिया है। आगरा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद मंडल में भी अपना प्रत्याशी बदल दिया है। यहां पार्टी ने पहले से घोषित उम्मीदवार कमलेश यादव की जगह अब डॉ. संजयन त्रिपाठी को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया है। बदले प्रत्याशियों से साधे चुनावी समीकरण दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर अचानक उम्मीदवार बदलने के पीछे सपा की नई रणनीति बताई जा रही है। चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल के जरिए समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को नए सिरे से साधने की कोशिश की है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए प्रत्याशियों के आने से इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और मजबूत होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User