पीएम मोदी की संकल्प यात्रा बाराबंकी पहुंची:गुजरात से वाराणसी जा रही यात्रा का स्वागत, बुलडोजर से हुई फूलों की वर्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर निकाली गई संकल्प यात्रा शनिवार को बाराबंकी पहुंची। गुजरात से जल लेकर वाराणसी जा रही इस यात्रा का पटेल तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बाइक सवार यात्रा में शामिल हुए। समर्थकों ने नारे लगाए और बुलडोजर से फूलों की वर्षा भी की गई। शहर के प्रमुख मार्गों से बाइक सवारों का काफिला गुजरा।
युवा भाजपा अध्यक्ष रोहित सिंह और कार्यकर्ता नवीन राठौर ने बताया कि यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। स्वागत के बाद यह यात्रा वाराणसी की ओर रवाना हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)