सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:मेरठ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Oct 03, 2026 - 17:05
0
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:मेरठ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मेरठ के कुंडा गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांव में ही रोक दिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेता प्रदीप कसाना और जाहिद त्यागी ने प्रदर्शन की अगुवाई की। कुंडा गांव में जुटे कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। सपा नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ब्रह्मपुरी सीओ राम प्रकाश, परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला और एसडीएम शुभम श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर आगे बढ़ने से रोका। काफी बातचीत के बाद कार्यकर्ता ज्ञापन देने को तैयार हुए। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ईशु पुट्ठा, हर्षवर्धन त्यागी, आशीष, रजत, राजू पाल, दीपक ढिलोर, रॉबिन मावी, दीपक पुट्ठा और रितिक कुंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User