तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चालक फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Oct 19, 2026 - 19:38
0
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चालक फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कानपुर के जाजमऊ में सोमवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय आदिल खान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा शाम करीब 6:30 बजे गौशाला इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। आदिल जाजमऊ के ताड़बगिया का रहने वाला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। काम से लौटते समय हुआ हादसा, सड़क पर गिरा युवक ताड़बगिया निवासी महफूज खान का बेटा आदिल खान सोमवार को किसी निजी काम से घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, काम निपटाकर लौटते समय गौशाला इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आदिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि चालक घायल की मदद करने के बजाय वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आदिल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत को लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। CCTV फुटेज से फरार चालक की तलाश जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User