सरकारी चकमार्ग से हटा अतिक्रमण, 6 लोगों के मकान तोड़े:तहसीलदार ने हाईकोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई, जमीन कब्जामुक्त कराई
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। हैरिंग्टनगंज के रेवना गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी चकमार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी से पक्के निर्माण और दीवारें तोड़कर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा ने बुधवार 30 सितंबर को बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। रेवना गांव में चकमार्ग के खसरा नंबर 257 पर लंबे समय से पक्का निर्माण कर रास्ता रोका गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। दीवारों को ध्वस्त किया इस मामले में ग्राम प्रधान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद राजस्व टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। लेखपाल और स्थानीय पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से राधेश्याम, राम अछैवार, सीता पति, रामचंद्र, सतीश चंद्र तालुकदार सहित कई लोगों द्वारा किए गए पक्के मकान और दीवारों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि तहसील क्षेत्र में जहां भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा है, कब्जेदार स्वयं उसे हटा लें। तय समय में कब्जा न हटाने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई कर जमीन कब्जामुक्त कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)