सरकारी गली में गेट निकालने को लेकर विवाद:फिरोजाबाद में कोर्ट के आदेश पर पहुंची पुलिस, अभद्रता का आरोप
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के ऐलानी नगर, आसाबाद में दुर्गा माता मंदिर के पास सरकारी गली में निर्माण को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण कराते हुए गली की ओर गेट निकालने की तैयारी कर रहा था, जिसका पड़ोसियों ने विरोध किया। मामला बढ़ने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा माता मंदिर के पास की यह गली सरकारी जमीन पर है। इस गली में पाइपलाइन डाली गई है और इंटरलॉकिंग का काम भी चल रहा है। पड़ोसियों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने मकान में गली की तरफ गेट निकालने की कोशिश की, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। ऐलानी नगर आसाबाद के स्थानीय निवासी गिरेंद्र मोहन ने बताया कि यह गली सार्वजनिक उपयोग में है और यहां विकास कार्य भी हो रहे हैं। पाइपलाइन डालने के बाद इंटरलॉकिंग का काम कराया गया है। उन्होंने कहा कि गली की ओर निर्माण या गेट निकालने को लेकर ही यह विवाद हुआ है। व्यक्ति ने गली की तरफ दीवार लगाई बताया गया कि निर्माण करने वाले व्यक्ति ने गली की तरफ दीवार लगाई थी, जिसे पड़ोसियों ने तोड़ दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। विवाद न्यायालय तक भी पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम मौके पर गई। पुलिस ने मौके की स्थिति देखी और दोनों पक्षों से जानकारी ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि यह रास्ता सार्वजनिक उपयोग में है और इसमें पाइपलाइन तथा इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। ऐसे में रास्ते पर किसी भी तरह की रुकावट से आसपास के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गली में एक व्यक्ति अपना मकान बना रहा है। उसके पड़ोस में रहने वाले लोग गली को निजी बता रहे हैं, जबकि कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। पुलिस पीड़ित की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मौके पर गई थी, लेकिन पड़ोसियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)