मथुरा में 'सेवा सप्ताह' संपन्न:एएसपी आशना चौधरी ने समाजसेवियों को 'समाज रत्न' से किया सम्मानित

Sep 25, 2026 - 14:48
0
मथुरा में 'सेवा सप्ताह' संपन्न:एएसपी आशना चौधरी ने समाजसेवियों को 'समाज रत्न' से किया सम्मानित
जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा के 'सेवा सप्ताह' का समापन एक स्थानीय होटल में आयोजित भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) आशना चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. वर्षा तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने सप्ताह भर चले सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के संयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों का भी सम्मान किया गया। इनमें बृजकला चौपाल की नमृता सिंह, अन्नपूर्णा फाउंडेशन के राहुल अग्रवाल, स्वच्छ मथुरा के विपुल गोयल, और नि:शुल्क शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय सीए अमित अग्रवाल व सतीश शर्मा को शॉल ओढ़ाकर 'समाज रत्न' की उपाधि से अलंकृत किया गया। अतिथियों ने ग्रुप के सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन मनीष अरोड़ा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User