सरस्वती विद्या मंदिर में मनी जयंती:प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिया सत्य, अहिंसा व स्वदेशी का संदेश
विवेकानंद नगर के ज्ञान कुंज स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और दया जैसे पावन विचारों को जीवन में उतारने का व्रत लिया था और यही नैतिक मूल्य शास्त्री जी के जीवन का भी अभिन्न अंग रहे। उन्होंने बापू के आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के संदेश को आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय बताया। वहीं, वरिष्ठ आचार्य धनंजय पाण्डेय ने इन महान विभूतियों की जयंती मनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)