सर्वोदय विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती:विद्यार्थियों ने सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प
बरेली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गोपालपुर भोजीपुरा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मान सिंह ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रार्थना सभा, भाषण, निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के विचारों की जानकारी दी। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)