सरयू में डूबे मासूम का 5वें दिन भी नहीं मिला:बहराइच में NDRF ने 10 किमी तक नदी खंगाली, विधायक ने परिजनों से मुलाकात की
बहराइच के झिंघा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज उर्फ बाजपेयी का पांचवें दिन भी पता नहीं चल सका है। वह वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को जनपद पहुंची NDRF की टीम ने मंगलवार रात तक नदी में करीब 10 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवराज का कोई सुराग नहीं मिला। सदर से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार को मासूम के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता देने की बात कही।
युवराज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंघा घाट गया था। वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसके साथ मौजूद किशोरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद युवराज का पता नहीं चल सका था। मंगलवार को वाराणसी से इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में NDRF के 30 जवानों ने भी नदी की तलहटी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)