SSB ने बालिकाओं-कस्टम इंस्पेक्टरों को हथियारों की प्रदर्शनी दिखाई:145 छात्राओं और 47 प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों ने सीमा सुरक्षा की कार्य प्रणाली समझी

Oct 12, 2026 - 17:48
0
SSB ने बालिकाओं-कस्टम इंस्पेक्टरों को हथियारों की प्रदर्शनी दिखाई:145 छात्राओं और 47 प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों ने सीमा सुरक्षा की कार्य प्रणाली समझी
श्रावस्ती में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) भिनगा परिसर में सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी और सिरसिया की बालिकाओं के साथ कस्टम विभाग के प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों के लिए हथियार प्रदर्शनी आयोजित की गई। सोमवार को शाम 5:00 बजे SSB ने बताया की कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 145 बालिकाओं और 47 प्रशिक्षु कस्टम इंस्पेक्टरों ने हिस्सा लिया। दरअसल सीमा सुरक्षा के जवानों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागियों को सीमा सुरक्षा और प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही उनके उपयोग, विशेषताओं और सुरक्षा संबंधी सावधानियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और प्रशिक्षु अधिकारियों को सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली समझाने तथा देश की सुरक्षा में SSB की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान SSB के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और भारत नेपाल सीमा सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे।सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हथियारों व सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। SSB वाहिनी की ओर से ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं में राष्ट्रसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User