SSC ने 3 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया:परीक्षाएं नवंबर में शुरू होकर दिसंबर तक चलेगी,सेंटर लिस्ट एग्जाम से 10 दिन पहले होंगे घोषित
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक नवंबर और दिसंबर 2026 में जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस एवं CAPF में सब-इंस्पेक्टर (SI) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-1 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में कराई जाएंगी। JE पेपर-1: 2 से 6 नवंबर जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 पेपर-1 का आयोजन 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। दिल्ली पुलिस और CAPF SI: 20 से 28 नवंबर सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एवं CAPF परीक्षा 2026 पेपर-1 की परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच होगी। CHSL टियर-1: 30 नवंबर से 31 दिसंबर कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 टियर-1 की शुरुआत 30 नवंबर 2026 से होगी। परीक्षा 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान SSC ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई परीक्षा तिथियां प्रस्तावित/तदर्थ हैं। अंतिम परीक्षा सूचना या एडमिट कार्ड जारी होने तक इनमें बदलाव किया जा सकता है। आयोग परीक्षा केंद्र, शहर और शिफ्ट की विस्तृत जानकारी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी करेगा। वहीं एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट की सूचना मान्य उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी किसी भी तारीख या कार्यक्रम में बदलाव के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर रखें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से जुड़ी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)