STF ने लखनऊ में दबोचे 2 तस्कर:5 पिस्टल और कारतूस बरामद,यूपी: बिहार-एमपी से तमंचा लाकर बेचता था गैंग

Oct 04, 2026 - 18:53
0
STF ने लखनऊ में दबोचे 2 तस्कर:5 पिस्टल और कारतूस बरामद,यूपी: बिहार-एमपी से तमंचा लाकर बेचता था गैंग
यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। टीम ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अहिमामऊ सर्विस रोड, अमारा फार्म मोड़ से गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तस्कर बिहार और मध्य प्रदेश से 30 से 40 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर यूपी के अलग-अलग जिलों में 80 हजार से 1 लाख रुपये तक में बेचते थे। अमरजीत यादव है मास्टर माइंड अमरजीत यादव निवासी महमूदपुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है। यह मास्टरमाइंड है। इसके खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नौशाद,मोहल्ला, करियाना नगर, दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 9 एमएम दो अवैध पिस्टल, 32 बोर की 2 अवैध पिस्टल, एक 315 बोर तमंचा, सहित ₹1,340 रुपए की नगदी बरामद की है। साथ ही 2 बैग भी बरामद किए हैं। सस्ते में खरीदकर महंगे में बेचते थे असलहे STF के अनुसार, अमरजीत यादव अपने साथियों के साथ छिपकर लखनऊ में रह रहा था और वहीं से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग बिहार और एमपी के सप्लायरों से 30-40 हजार में अवैध हथियार खरीदते थे और यूपी के विभिन्न जिलों में डिमांड के हिसाब से 80 हजार से 1 लाख रुपये में सप्लाई कर देते थे। पुलिस की कार्रवाई STF के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही, निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अहिमामऊ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User