सुबह हल्की ठंडक, दिन में धूप बढ़ाएगी गर्मी:उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं से घटेगी नमी, रात का मौसम होगा ठंडा
कानपुर शहर में आने वाले दिनों में दिन तो गर्म रहेंगे लेकिन रातें हल्की ठंडी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ने से वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम होगी। इसके चलते आने वाले दिनों में रात के तापमान में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। सोमवार को मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। धूप के कारण दोपहर में गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंडक राहत देगी। धूप के चलते दिन गर्म रहेंगे मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं अब गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से होकर आने वाली इन हवाओं में ठंडक होती है। वातावरण में नमी घटने के साथ इनका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रात और सुबह गुलाबी ठंड महसूस होगी। हालांकि, फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी। रविवार को सुबह ठंडक, दिन में गर्मी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह हल्की ठंडक रही, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई। शाम को मौसम फिर सुहावना हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)