सुलतानपुर में 57 लाख की 11,467 लीटर अवैध शराब नष्ट:कोर्ट के आदेश पर करौंदीकला थाने में हुई कार्रवाई

Sep 26, 2026 - 17:37
0
सुलतानपुर में 57 लाख की 11,467 लीटर अवैध शराब नष्ट:कोर्ट के आदेश पर करौंदीकला थाने में हुई कार्रवाई
सुलतानपुर के करौंदीकला थाने में शनिवार शाम 4 बजे कोर्ट के आदेश पर 11,467.8 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई गई। पुलिस के अनुसार नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 57 लाख 33 हजार 900 रुपए है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सात मुकदमों से जुड़ी थी शराब पुलिस के मुताबिक अपर सिविल जज सुलतानपुर के आदेश के बाद शराब को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान 100 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, एक पेटी नाजायज शराब, 57,600 शीशी डॉलफिन व्हिस्की, 30 शीशी बॉम्बे व्हिस्की, 30 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, 50 शीशी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की और 1,152 शीशी देशी शराब नष्ट की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई शराब नष्ट कराने की कार्रवाई उपजिलाधिकारी कादीपुर की टीम की मौजूदगी में की गई। टीम में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट अनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक करौंदीकला अश्वनी कुमार सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User