NCC कैडेटों को साइबर फ्रॉड से बचाव की ट्रेनिंग:आजमगढ़ में डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग के खतरे बताए; CPR-फायर फाइटिंग का डेमो दिया

Sep 26, 2026 - 17:37
0
NCC कैडेटों को साइबर फ्रॉड से बचाव की ट्रेनिंग:आजमगढ़ में डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग के खतरे बताए; CPR-फायर फाइटिंग का डेमो दिया
आजमगढ़ के इटौरा-चंडेश्वर स्थित डेंटल कॉलेज में चल रहे 99 यूपी बटालियन NCC के 10 दिवसीय शिविर के छठवें दिन कैडेटों को साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा और अग्निशमन की ट्रेनिंग दी गई। सिविल डिफेंस टीम ने मॉकड्रिल के जरिए कैडेटों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके समझाए। साइबर सेल के SI रजत कुमार सिंह ने कैडेटों को बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल, साइबर बुलिंग, बग और साइबर फ्रॉड के तरीके समझाए। साइबर टीम के आरक्षी विशाल यादव, हसीना खालन और विकास कुमार भी मौजूद रहे। महिला सुरक्षा के लिए 1090 और 112 की जानकारी सिधारी थाने की महिला प्रकोष्ठ की SI पूनम विश्वकर्मा ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने 1090 और 112 समेत शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में कैडेटों को बताया। महिला प्रकोष्ठ की आरक्षी श्वेता, रुक्मिणी, सुषमा और रीता मौजूद रहीं। हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर फायर फाइटिंग तक ट्रेनिंग यातायात विभाग के TSI दिलीप कुमार बिंद ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों समेत सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। अग्निशमन विभाग के नीरज द्विवेदी ने आग लगने के कारण और बचाव के तरीके बताए। कैडेटों को फायर फाइटिंग का डेमो भी दिया गया। सर्पदंश और CPR का मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी डॉ. चंदन कुमार ने सिविल डिफेंस और आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताए। कैडेटों को सर्पदंश, CPR, प्राथमिक उपचार और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का मॉकड्रिल कराया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सही तरीके से काम करने पर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इस तरह के प्रशिक्षण से NCC कैडेट आपात परिस्थितियों से निपटने में ज्यादा सक्षम होंगे। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User