सुल्तानपुर में अवैध धर्मांतरण के मामले में केस दर्ज:झाड़-फूंक और पैसों का लालच देकर धर्म बदलने का आरोप, विहिप ने कराया कार्रवाई
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने में अवैध धर्मांतरण के मामले में सोमवार को केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नवरात्रि के पहले दिन नरवारी गांव में करीब 100 से 150 लोगों को इकट्ठा कर धर्म बदलने के लिए उकसाया जा रहा था। ये सब कुछ थाने से तीन किमी की दूरी पर हो रहा था। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने लोगों को रुपयों का लालच, बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़-फूंक और भ्रामक बातें बताकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। रविवार को वो थाने से तीन किमी दूर नरवारी गांव में बाग़ में करीब 100 से 150 लोगों को लेकर जमा था। जहां मौके पर पहुंचकर इस मामले में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र निषाद को पकड़ा गया है। निर्मला और अरुण पसना समेत कुछ अज्ञात लोग भी इस मामले में शामिल थे। पुलिस मौके पर पहुंची और हरिश्चंद्र को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। साथ ही इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत दर्ज हुआ है। यह एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है। जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)