हापुड़ के ततारपुर गांव में खेत गए किसान की मौत:नलकूप के पास बिजली के पोल की खेंच में उतरा करंट, जांच जारी

Oct 11, 2026 - 12:26
0
हापुड़ के ततारपुर गांव में खेत गए किसान की मौत:नलकूप के पास बिजली के पोल की खेंच में उतरा करंट, जांच जारी
हापुड़ के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ततारपुर गांव के जंगल में शनिवार शाम करंट लगने से 50 वर्षीय किसान गोकुल सिंह की मौत हो गई। वह शाम करीब 7 बजे खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के संजू उर्फ संजीव के नलकूप के पास बिजली के पोल की खेंच में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से गोकुल सिंह मौके पर ही झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी। किसान की मौत से परिवार में शोक छा गया और गांव में गम का माहौल बन गया। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User