सुलतानपुर में शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न:बुनियादी साक्षरता तकनीकों पर हुआ मंथन, मजबूत शैक्षिक नींव पर दिया जोर

Oct 01, 2026 - 17:25
0
सुलतानपुर में शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न:बुनियादी साक्षरता तकनीकों पर हुआ मंथन, मजबूत शैक्षिक नींव पर दिया जोर
सुलतानपुर जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र जयसिंहपुर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की भाषाई दक्षता, संख्या ज्ञान एवं बुनियादी अवधारणाओं को मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करना शिक्षा व्यवस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षक सफ़दर मेहंदी ने कहा कि शिक्षकों को सीखी गई विधियों को पूरी निष्ठा से लागू करना चाहिए। इस अवसर पर कई शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User