अमरोहा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, नशे-दहेज पर जताई चिंता:मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने सहारनपुर मस्जिद हटाने पर उठाए सवाल

Oct 01, 2026 - 17:25
0
अमरोहा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, नशे-दहेज पर जताई चिंता:मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने सहारनपुर मस्जिद हटाने पर उठाए सवाल
अमरोहा की जामा मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर दो बजे एक बैठक हुई। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारियों ने मौजूदा हालात पर चर्चा की। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने और नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने शादी समारोहों में दहेज और खाने की बर्बादी पर भी नाराजगी जताई, साथ ही दहेज प्रथा रोकने की अपील की। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद हटाए जाने की कार्रवाई, संभल हिंसा मामले में NSA की कार्रवाई, मदरसों और दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सहारनपुर की मस्जिद सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण के बाद हटाई गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User