सुमित पाठक बने किसान समिति अध्यक्ष:गुरसरांय ब्लॉक किसान समिति का सर्वब्राह्मण विकास परिषद ने सुमित पाठक को अध्यक्ष किया मनोनीत
झांसी के गुरसरांय में सर्वब्राह्मण विकास परिषद ने संगठन विस्तार के तहत सुमित पाठक को किसान समिति, गुरसरांय ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी, राष्ट्रीय मंत्री पं. राहुल रिछारिया, महिला समिति कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष शिप्रा मिश्रा एडवोकेट, क्षेत्रीय अध्यक्ष पं. अजय रावत, जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा एडवोकेट और उपाध्यक्ष रमेश पटैरिया एडवोकेट की संयुक्त अनुशंसा पर किया। सुमित पाठक के मनोनयन पर संगठन के सदस्यों और स्थानीय समाज में खुशी का माहौल है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गुरसरांय क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उनके हितों के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। मनोनयन के बाद सुमित पाठक ने संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)