नोएडा में स्नेचर को पब्लिक ने पकड़ा:सड़क पर की पिटाई, कपड़े फाड़े, पुलिस के हवाले किया, दो साथी अब भी फरार

Oct 02, 2026 - 10:08
0
नोएडा में स्नेचर को पब्लिक ने पकड़ा:सड़क पर की पिटाई, कपड़े फाड़े, पुलिस के हवाले किया, दो साथी अब भी फरार
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी के गेट नंबर-3 पर मोबाइल स्नेचिंग कर भाग रहे एक युवक को सोसाइटी के लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। उसके बाइक सवार साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने स्नेचर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सोसायटी के लोगों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बजे युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। शोर सुनकर लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों का कहना है कि स्नेचर के साथ बाइक पर कुछ अन्य लोग भी थे। लोगों के पीछा करने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अब CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार साथियों की पहचान करने में जुटी है। एक रात पहले महिला की चेन छीनने की कोशिश सोसायटी की एक महिला ने बताया कि एक रात पहले इन्हीं बदमाशों ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की थी। हालांकि महिला बदमाशों के चंगुल से बच गई और चेन नहीं जा सकी। महिला ने घटना की पुष्टि की है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और संदिग्ध युवक कई बार आसपास दिखाई दे चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User