स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला:वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, हड्डियों व जोड़ों की देखभाल की जानकारी दी
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में डॉ. राहुल यादव, यूरोलॉजिस्ट और डॉ. दिव्यांशु दत्त द्विवेदी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। डॉक्टरों ने उम्र बढ़ने के साथ होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल, यूरोलॉजिकल समस्याओं और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस स्वास्थ्य कार्यशाला में लगभग 100 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)