स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली:बलिया जनपद में आरसेटी प्रशिक्षुओं ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Oct 01, 2026 - 18:31
0
स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली:बलिया जनपद में आरसेटी प्रशिक्षुओं ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश
जीराबस्ती में मेरा युवा भारत जनपद बलिया, जिला गंगा समिति एवं आरसेटी, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 आरसेटी प्रशिक्षु एवं युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी परिसर में स्वच्छता अभियान से हुआ। इस दौरान 100 से अधिक युवाओं एवं आरसेटी प्रशिक्षुओं ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद स्वच्छता, नशामुक्ति एवं श्रमदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई। युवाओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचने पर युवाओं ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User