स्वच्छता अभियान का संदेश:विजयदशमी पर नमामि गंगे ने दिया ‘स्वच्छता से संपन्नता’ का संदेश
वाराणसी में विजयदशमी के अवसर पर रामघाट पर नमामि गंगे की ओर से ‘स्वच्छता से संपन्नता’ का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की तस्वीर और तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती की गई। अभियान के जरिए लोगों से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने और जीवन में साफ-सफाई अपनाने की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि विजयदशमी का संदेश अहंकार और गंदगी का दहन करना है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व हमें अपने जीवन से अस्वच्छता और नकारात्मक सोच को भी दूर करने की प्रेरणा देता है। स्वच्छता केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सकारात्मक समाज की दिशा में कदम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)